Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. Ayodhya : राम मंदिर निर्माण की गति में तेजी, विवरण हुआ जारी, मीडिया पर लगी रोक | Nation One
 Ayodhya : राम मंदिर निर्माण की गति में तेजी, विवरण हुआ जारी, मीडिया पर लगी रोक | Nation One
Uttar Pradesh

Ayodhya : राम मंदिर निर्माण की गति में तेजी, विवरण हुआ जारी, मीडिया पर लगी रोक | Nation One

July 10, 2023 185

Ayodhya : 2024 में बनकर तैयार होने वाले अयोध्या के राम मंदिर में युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के साथ-साथ पहले तल के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

मंदिर निर्माण समिति की ओर से मीडिया के सामने मंदिर निर्माण की ताजा स्थिति आई और अब तक हुए निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त हुई।

बता दें कि मंदिर के पहले तल के निर्माण के लिए दिसंबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप पहले तल पर पिलर खड़े किए जाने का कार्य अभी शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान समिति की ओर से अब साफ कर दिया गया है कि यह आखिरी मीडिया दौरा होगा। मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर अब मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान ही मीडिया कैमरों को आने की इजाजत होगी।

Ayodhya : निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है

बता दें कि भू तल पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राम मंदिर निर्माण की गति को तेज किया गया है और प्रथम तल का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर के भूतल की फर्श का निर्माण पूरा होने के बाद वहां इसके 166 खंभों में देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।

इसी के साथ ही मंदिर के प्रथम तल के मंडपों की दीवारों और खंभों का भी निर्माण शुरू हो गया है। इसकी जानकारी मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर फोटो सांझा कर दी। राम मंदिर के भूतल के 166 खंभों पर अब देवी- देवताओं की छवि उकेरी जा रहीं हैं।

परिक्रमा मार्ग के खंभों को शानदार लुक दिया जा रहा है। इसके लिए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। खंभों पर डिजाइनिंग के कार्य में करीब 10 कारीगर लगे हुए हैं।

Ayodhya : प्रथम तल का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, प्रथम तल का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए कारीगरों की संख्या जल्द बढ़ाई जाएगी।

मंदिर के भूतल में स्थित गर्भगृह में जनवरी 2024 में रामलला का दर्शन शुरू हो जाएगा। इसके साथ-साथ प्रथम तल का निर्माण भी चलता रहेगा। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।

डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला के विग्रह का निर्माण भी तीन विशेषज्ञ मूर्तिकारों की टीमें कर रही है। प्रयास है कि मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर 2023 तक पूरा कर लिया जाए।

Ayodhya : गुलाबी पत्थरों की टाइल्स लगाई गई

उन्होंने बताया कि भूतल की संगमरमर की फर्श का निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। मंदिर की लाइटिंग, आधुनिक शौचालय, तीन पावर स्टेशन, मंदिर का परकोटा, यात्री सुविधा केंद्र आदि का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

वहीं रामजन्म भूमि मंदिर को सीधे जोड़ने वाले श्री राम जन्मभूमि पथ का निर्माण बेहद खूबसूरती के साथ किया जा रहा है। सड़क पर खूबसूरत डिजाइन के गुलाबी पत्थरों की टाइल्स लगाई गई है। इसके साथ ही इसे मंदिर के कारीडोर की तरह विकसित किया जा रहा है।

सुग्रीव किला मंदिर के बगल से जाने वाले इस पथ के एक किनारे एक सीध में खूबसूरत लाइटिंग के पिलर भी खड़े किए जा रहे हैं। राम मंदिर के दर्शन का यह मुख्य प्रवेश मार्ग होगा।

Ayodhya : मंदिर निर्माण साइट का निरीक्षण

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक मंदिर निर्माण साइट का निरीक्षण कराया गया। इसके लिए विशेष रूप से पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी देने के लिए पत्रकारों को मंदिर साइट का निरीक्षण समय-समय पर कराया जाता रहा है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह निरीक्षण आखिरी होगा। इसके बाद रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के अवसर पर ही मीडियाकर्मी मंदिर साइट का निरीक्षण कर सकेंगे।

Also Read : Ayodhya : राम जन्मभूमि को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

Ayodhya में हैरान करने वाली घटना, शादी टूटने

by nationone_author July 13, 2023

Ayodhya : उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने उस लड़की

Uttar Pradesh

NEWS : अयोध्या में जल्द बनकर तैयार होगा

by nationone_author July 4, 2023

NEWS : भगवान राम की नगरी अयोध्या जल्द ही देश के कई प्रमुख शहरों से हवाई यात्रा के जरिए जुड़ने

Uttar Pradesh

Ayodhya : राम जन्मभूमि को मिली बम से

by nationone_author February 3, 2023

Ayodhya : राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रामलला सदन में निवास कर रहे मनोज कुमार

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy