Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका हैं, आपको बता दे की 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे | इसी के बीच प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं |
वहीं, अयोध्या में भगवान राम लला के पूजा और अर्चना के लिए पुजारी के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही थी | लगभग 3000 हजार पुजारियों के इंटरव्यू में से 20 का चयन किया गया था जिसमें से एक मोहित भी शामिल हुए और मोहित पांडे पुजारी की भर्ती में सफल भी हो गए |
Ayodhya : मोहित गाजियाबाद के रहने वाले है
आपको बता दे की मोहित गाजियाबाद के रहने वाले है | मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात साल तक सामवेद की शिक्षा ली और फिर मोहित पांडे अपनी आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति गए थे | मोहित आचार्य की डिग्री लेने के बाद पीएचडी की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने राम मंदिर के पुजारी के लिए भी आवेदन किया था, जिसमें उनका चयन हो गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक श्रीराम मंदिर में पुजारी के लिए आवेदकों की आयु 20-30 साल होनी चाहिए और साथ ही आवेदक ने 6 माह की श्री रामनन्दनीय दीक्षा ली हो और गुरकुल शिक्षा पद्धति से पढ़ाई भी की हो | श्रीराम मंदिर में वर्तमान समय में मुख्य पुजारी का वेतन 32 हजार 900 रुपये और उनके सहायक पुजारियों का वेतन 31000 रुपए है।
Also Read : NEWS : बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 17 फीसदी होगी वृद्धि | Nation One