शुभ नवरात्रि VIDEO: इस बार नौका में सवार होकर आपके घर आएंगी ‘मां’, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्र इस बार 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना के बाद 19 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन दुर्गा विसर्जन किया जाएगा।
ज़रूर पढ़ें : तस्वीरें : भिलाई स्टील प्लांट में दिल दहला देने वाला धमाका, 9 की मौत, 14 घायल
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 घंटे 55 मिनट तक है। जो सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस बार कलश स्थापना के दिन बुधवार पड़ने से मां नवरात्र में भक्तों के दर्शन के लिए नाव पर सवार होकर आएंगी। मान्यता है कि अगर पहला नवरात्र रविवार या सोमवार को पड़ता है तो माना जाता है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी।वहीं मंगलवार, शनिवार को घोड़ा और गुरुवार, शुक्रवार को कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा की सवारी डोली चढ़कर आती है।
इस बार बुधवार को पहला नवरात्र पड़ रहा है इसलिए इस बार मां दुर्गा नाव की सवारी कर भक्तों के पास आएंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिस वर्ष मां दुर्गा नाव पर सवार होती है उस साल खूब बारिश होती है। जिससे कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है।
यह है नवरात्र की तिथियां…
10 अक्टूबर : शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी पूजा,
11 अक्टूबर : चंद्रघंटा पूजा,
12 अक्टूबर : कूष्मांडा पूजा,
13 अक्टूबर : स्कंदमाता पूजा,
14 अक्टूबर : सरस्वती पूजा,
15 अक्टूबर : कात्यायनी पूजा,
16 अक्टूबर : कालरात्रि, सरस्वती पूजा,
17 अक्टूबर : महागौरी, दुर्गा अष्टमी और नवमी का पूजन,
18 अक्टूबर : सद्धिदिात्री नवरात्रि विसर्जन
19 अक्टूबर : विजयादशमी पर्व संपन्न होगा।