मेष: मन अशांत रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों से मतभेद बढ़ेंगे। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष: कुटुम्ब-परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान को कष्ट होगा।
मिथुन: मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह: अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान ब्रढ़ेगा।
कन्या: मानसिक असंतोष रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
तुला: क्रोध की अधिकता रहेगी, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। बड़े भाई को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक: मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
धनु: क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
मकर: मानसिक शांति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कुंभ: आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।
मीन: भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।