31 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आज का दिन…

राशिफल

मेष : मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष : भाई-बहनों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पुनः कुछ व्यवधान आ सकते है। परेशानी से मुक्‍ति मिलेगी।

मिथुन: मानसिक कठिनाइयां में कुछ कमी आएगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी से तरक्की के योग बन रहे हैं।

सिंह: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या: कुटुम्ब परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चा बढ़ सकते हैं।

तुला: मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: कुटुम्ब परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर: क्रोध के अतिरेक से बचें। मन अशान्त रहेगा। परन्तु परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ: अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। सन्तान का कष्ट होगा।

मीन: वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।