22 अगस्त राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष:कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परन्तु आय की स्थिति सन्तोषजनक नहीं रहेगी।

कर्क: मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कन्या: घर-परिवार में धार्मिक संगीत का आयोजन हो सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला: मन अशान्त रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक: घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के परिणाम असन्तोषप्रद रहेगें।

धनु:मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मकर: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ: आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेंगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से दूर रहने का प्रयास करें। सन्तान को कष्ट रहेगा।

मीन: सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।