21 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ती हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह:आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च अधिक रहेगें।

तुला: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: वाणी में सौम्यता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

धनु: मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर: माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन: क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।