
20 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…..
मेष: मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृष: आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह: मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
कन्या:मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
धनु:क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
मकर: सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु आय में वृद्धि होगी।
कुंभ: वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मीन: कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है।