19 अगस्त राशिफल-जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।

वृष: मानसिक शान्ति रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन:मानसिक उलझने रहेंगी। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां दूर होंगी। परिश्रम अधिक होगा।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

सिंह: आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या: खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा।

धनु:अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक होगा।

मकर: मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ: धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

मीन: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।