13 अगस्त राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

राशिफल

मेष: मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धनलाभ हो सकता है।

वृष: मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन: रहन-सहन कष्‍टपूर्ण हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वस्‍त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क: परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्‍तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

कन्या: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला: मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक: भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

धनु:आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। कार्यक्षेत्र में व्‍यवधान आ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर: नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

कुंभ: कारोबार के विस्तार में भाई-बाहनों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन: धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।