11 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं अापके सितारे….

राशिफल

मेष: आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष: कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन कष्‍टमय रहेगा। व्‍यर्थ के कार्यों में व्‍यस्‍त रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन: मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कर्क: मानसिक शांति रहेगी। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह:आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधितकता रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या: मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

तुला:कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: मानसिक उलझनें रहेंगी। आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु:वाणी में सौम्यता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मकर: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ:वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता के सहयोग से सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन: मन अशांत रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।