इस बात पर भड़की पत्नी ने पति के KISS करते वक्त काट ली जीभ….
दिल्ली : दिल्ली के रनहोला इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती पत्नी ने KISS करने के दौरान अपने पति की जीभ काट दी। बताया जा रहा है कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए वह खुश नहीं थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था।
ज़रूर पढ़ें : सावधान : अगले 24 घंटे उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश
पुलिस ने बताया कि पति का (22 वर्षीय) गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई। बाद में जब पति पत्नी को KISS करने लगा तो महिला ने उसकी आधी जीभ काट दी। इससे पति लगभग अपनी आधी जीभ खो बैठा। इसके बाद पुलिस को पीड़ित के पिता ने सूचित किया। व्यक्ति का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
ज़रूर पढ़ेंएक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत : बिपिन रावत :
डॉक्टरों का कहना है कि यह मुश्किल है कि युवक दोबारा बोल पाएगा या नहीं। पुलिस ने बताया कि महिला पर धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। दंपति की 20 नवंबर 2016 को शादी हुई थी।