Assam Floods : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटों में 7 और मौतों के बाद आंकड़ा बढ़कर हुआ 107 | Nation One
Assam Floods : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण बीते 24 घंटों में दो बच्चों सहित सात और लोगों की मौत हो गई है।
इसी के साथ बाढ़ से राज्य में मरने वालों की संख्या 107 पहुंच गई है। इन 107 साल में 17 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है। जिन जिलों में सात मौते हुईं हैं उनमें कछार, बारपेटा, धुबरी, नव निर्मित बजली और तामूलपुर आदि शामिल है। कुल 4,536 गांव अभी भी बाढ़ के पानी की चपेट में हैं।
Assam Floods : 5.03 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित
बारपेटा बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जिले में 10.32 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित हैं। इसके बाद नागांव में 5.03 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के कुल तीस जिलों में 45.34 लाख लोग प्रभावित हैं। हालांकि, बाढ़ की स्थिति में कुछ मामूली सुधार देखा गया है।
सभी 30 प्रभावित जिलों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 759 राहत शिविरों में कुल 2.84 लाख लोगों ने शरण ली हुई है। धुबरी, शिवसागर और नगांव जिलों में ब्रह्मपुत्र, दिसांग और कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Assam Floods : केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए
इस बीच, एकीकृत बाल विकास सेवाओं ने कहा कि वे राहत शिविर में बच्चों को प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा, सेना और एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। वायुसेना ने निकासी प्रक्रिया के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं।
Also Read : Indore Accident: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत, कई घायल | Nation One