
उत्तराखंडी फिल्मों के मशहूर निर्देशक और अभिनेता अशोक मल का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस | Nation One
फिल्मो की दुनिया समाज को सच का आईना दिखाती है, जिसमें कलाकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खबर फिल्मी दुनिया से गमगीन करने वाली है। जी हां उत्तराखंड फिल्मी जगत की जानी मानी एक और हस्ती अब हमारे बीच नहीं है।
जानकारी मुताबिक उत्तराखंडी फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक अशोक मल अब हमारे बीच नहीं रहे, मुबंई में आज उनका निधन हो गया है।
आपको बता दें कि अशोक ने कौथिग, बंटवारू, चक्रचाल एंव कई अन्य फिल्मों में शानदार अभिनय कर देवभूमी और पूरे देश में दर्शकों का खूब दिल जीता है।
अपणी तों सरम्यली आंख्यो गीत उनकी सुंदर प्रस्तुतियों में से एक रहा है। इस गाने में उनका अभिनय उनके जाने के बाद भी लोगो के दिलों में जिंदा है।
आशोक मल मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे। लंबे समय से वे अपने परिवार के साथ मुबंई में रह रहे थे। अशोक के जाने से उत्तराखण्डी कला जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।
वहीं उनकी मुख्य हिट फिल्मों में कौथिग, बँटवारु, चक्रचाल, गोपीभिना, ब्यौ, मेघा फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ अनेकों फिल्मों में निर्देशन भी किया है।