क्या उत्तराखंड में महिलाएं है सुरक्षित, हर चार घंटे में महिलाएं होती है अपराध का शिकार | Nation One

देवभूमी में हर चार घंटे में एक महिला किसी न किसी तरह के अपराध का शिकार होती है। अगर सिर्फ दुष्कर्म की बात करें तो हर साल 500 से ज्यादा महिलाएं अपने साथ हुए अपराध की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराती हैं। वहीं  60 से ज्यादा महिलाओं को मौत के घाट उतारा दिया जाता है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, बीते चार सालो में 2500 से 2600 के बीच महिला अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं। हालांकी प्रदेश की पुलिस ने महिला अपराधो के कई मामलो में सफलता भी हासिल की है, एसिड एटैक के मामले बीते पांच सालों से देवभूमि के किसी थाने में दर्ज नहीं हुए है। महिलाओं की तस्करी के मामले में भी कमी आई है।

अपराध के आंकड़े – 

अपराध – 2019 – 2018 – 2020

हत्या   –    60  –   51   –  13

दुष्कर्म   – 499  –  505 –  215

दहेज हत्या- 52  –    62  –  34

अपहरण – 273 –   283 –  108

छेड़छाड़ –  37   –   75 –   58

अन्य  – 1093   -1347

(नोट : वर्ष 2020 के आंकड़े जून माह तक के हैं)

नेशन वन से अनुराधा सिंह की रिपोर्ट