
5 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन …
मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्तम है। धनात्मक ऊर्जा के लिए घर में लाल रंग का ध्वज लगाएं।
वृष: वर्ष का राजा शनि होने से आर्थिक पक्ष मामले में चली आ रही समस्या का समाधान होगा। लंबी यात्रा का प्रयास भी फलीभूत होगा।
मिथुन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन दांपत्य जीवन में कोई समस्या आ सकती है।
सिंह: वर्ष का मंत्री सूर्य होने के कारण इस वर्ष आपको पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
कन्या: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वर्ष का राजा शनि होने से इस वर्ष आर्थिक प्रगति होगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कुंभ: वर्ष का राजा शनि होने के कारण आपके भौतिक और अध्यात्मिक यात्रा मजबूत होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख के लिए घर में ध्वज लगाएं।
मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है लेकिन उसके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।