21 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

राशिफल

मेष राशि (Aries): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उतहवर्धक होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): व्यावसायिक मामलों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि (Cancer): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि (Leo): चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का भी योग है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): भागदौड़ रहेगी। भौतिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।