01 अप्रैल राशिफल : सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानें बाकी राशियों का हाल | Nation One

राशिफल

मेष 

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी।

वृष 

सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन 

यात्रा देशाटन की स्थिति में किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क 

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नीच राज भंग योग व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह 

क्रोध या शत्रु तनाव का कारण होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कन्या 

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

तुला 

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक 

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु 

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।

मकर 

व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी या संतान का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ 

निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक तनाव रहेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन 

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।