भारतीय टीम इन दिनों अपने इंग्लैंड दौरे पर है और छुट्टिया मना रही है। इस बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका संग खूब मस्ती कर रहे हैं। अब अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विराट कोहली को बड़ा चैलेंज देती दिख रही हैं।
दरअसल, वीडियो में विराट और अनुष्का के बीच दो अंगुलियों पर बैट बैलेंस चैंलेज चल रहा है। विराट के मुकाबले अनुष्का इसे अच्छे से कर पा रही हैं। वीडियो के अंत में विराट कोहली बोलते दिख रहे हैं, ‘चलो अब तुम्हारी बारी, अब तुम भी करके दिखाओ।
इस वीडियो को शेयर करत अनुष्का ने लिखा, ‘मैंने विराट के साथ टका टक बैट बैलेंस चैलेंज करते हुए काफी मस्ती की। अब आप भी अपना स्किल दिखाएं।’
इससे पहले अनुष्का को बेटी वामिका संग लंदन में घूमते हुए स्पॉट किया गया था। हाल ही में विराट और अनुष्का की डांस की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। कपल की यह डांस की तस्वीरें पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की शादी की थीं।