रिपोर्ट : शमशेर बहादुर
खगरिया : खगरिया जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र के दहमा खैरी खुठहा पंचायत के उधन घरारी वार्ड नंबर 5 के ग्रामीणों ने वोट देने का किया बहिष्कार।
अलौली प्रखंड क्षेत्र के दहमा खैरी खुठहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के गांव के ग्रामीणों ने चुनाव आते ही वोट का बहिष्कार प्रदर्शन किया। विकास की रौशनी से कोसों दूर है। पंचायत दहमा खैरी खुठहा के गांव उधन घरारी में सड़क के निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नहीं का तख्ती बैनर लेते हुए मोड़ पर एक आम सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन कर नेताओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास की रौशनी से यह गांव काफी पिछड़ा हुआ है। पिछले चुनाव में भी इस गांव के अधिकांश लोगों ने चुनाव में अपनी भागीदारी नहीं निभाई थी। इस गांव को प्रखंड मुख्यालय तथा स्थानीय बाजार से जोड़ने वाली सड़क कच्ची है। सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया की सांसद और विधायक चुनाव के समय अपना काम निकालने के बड़े- बड़े वादे किये, लेकिन अपने किये गये वादे पर एक खरा नहीं उतरे।
गांव की महिलाओं ने बताया की गांव के सटे नदी बहती है। बरसात के दिनों में रात मे किसी का तबियत खराब होने पर रात के समय मे नदी तैर कर अस्पताल पहुंचते है। ग्रामीणों ने यह भी कहा जहां सरकार आज चौमुखी विकास की बात करती है।
वहीं इस पंचायत के लोग यातायात समस्या से आज भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा हम सब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है। विकास नहीं तो वोट नहीं के मार्ग पर चल कर नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। इस इलाके में सबसे बड़ी समस्या हर साल आने वाली बाढ़ से है। बीते साल आयी बाढ़ के पानी के कारण प्रखंड मुख्यालय एवं नजदीकी बाजार में जाने के लिए काफी असुविधा हो रही है।