आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री जगनमोहन ने दिखाई 1088 एम्बुलेंस को विजयवाड़ा में हरी झंडी | Nation One
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के स्वास्थ्य सेवा में उपयोग आने वाली 108 और 104 एंबुलेंस सेवा को शुभारंभ किया है। देश में पहली बार इस प्रकार की आधुनिक एंबुलेंस सेवा है।
मुख्यमंत्री ने 1,088 (104 और 108) एम्बुलेंस को विजयवाड़ा के बेंज सर्कल में हरी झंडी दिखाई हैं। सभी एंबुलेंस आधुनिक तकनीकी सुविधा और दवाइयों से युक्त होंगे। इन वाहनों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य रूप से ऑक्सिजन सिलेंडर और वेंटिलेटर होंगे। साथ ही इन्फ्यूजन पाइप और सुविधाजनक स्ट्रेचर उपलब्ध होंगे।
आंध्र प्रदेश सरकार ने इसके लिए 203 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के लिए हर साल 319.93 करोड़ रुपये खर्च आएगा। बताया गया है कि फोन करते ही ये वाहन शहरों में 15 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में 20 और एजेंसी इलाकों में 25 मिनट में उपलब्ध होंगे। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं घायलों को इन वाहनों में ले जाकर फ्री में इलाज किया जाएगा।
बताया गया कि उपरोक्त वाहनों के अतिरिक्त ग्रामीण तथा एजेन्सी क्षेत्रों में 676 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की सेवाएं आपातकालीन में उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं को राज्य में पहली बार उपलब्ध किया जा रहा है। वाहनों में ऑक्सिजन सिलेंडर और वेंटिलेटर होंगे। साथ ही इन्फ्यूजन पाइप और सुविधाजनक स्ट्रेचर उपलब्ध होंगे।