
दोस्त ही बना दुश्मन, बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर की दोस्त की हत्या
रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक इंजीनियर ने अपने सहकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड ने इसकी जानकारी विला नंबर 58 में दी। सूचना पर पहुंची आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मौैके से फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: कर्णप्रयाग की शांत वादियों में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप पर उबाल, बद्रीनाथ हाईवे कर दिया जाम
जानकारी के मुताबिक अपने सीनियर के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।रोहित कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र वीर सिंह निवासी रतनपुरा इंचौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ट्रांजिट कैम्प में अपने साथियों के साथ रहता था। वह रुद्रपुर की एयर सिडकुल की कंपनी में काम करता था। वह गुरुवार की रात ज्येष्ठा कॉलोनी तीन पानी डैम ट्रांजिट कैम्प में विला नंबर 58 में जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय बाइक पर रोहित का अपने सहकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, शिमला में ठंड ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड
सहकर्मी नशे में इतना धुत्त था कि रोहित के लड़ाई के दौरान नीचे गिरने पर उसने हाथ में आए पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड नन्हे ने इसकी जानकारी विला नंबर 58 में दी। सूचना पर पहुंची आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात भर पुलिस की गाड़िया फरार आरोपित की तलाश में दौड़ती रहीं।