मुंबई: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते है। हाल ही में उन्हें ट्विटर पर उन्हें शाहरुख खान के साथ मस्ती भरे अंदाज में लड़ते-झगड़ते देखा गया था। सोशल मीडिया पर बिग बी खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। शाहरुख से झगड़ने के बाद वो ट्विटर पर वो बकरी के साथ नजर आए।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: सबसे ऊंचाई वाले पोलिंग बूथ गंगोत्री धाम में पहली बार हुआ मतदान
अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां वो बकरी को टहलाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कैप्शन लिखा कि आई वॉक गोट। फोटो में अमिताभ बच्चन, सफेद लूंगी और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।
T 3138 – … I walk goat .. !! pic.twitter.com/Q4a9YCP3lV
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 10, 2019