
त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह ने की शिरकत, सीएम रावत और अन्य कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
देहरादून: लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र फूकने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पुहंच गए है। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत कई बीजेपी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए परेड ग्राउड में हो रहे त्रिशक्ति सम्मलेन में 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: कुछ ही देर में जीत का मंत्र फूकने अमित शाह पहुंचेंगे देहरादून, सम्मेलन में पहुंचे सभी कार्यकर्ता
वही इस कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह इस दौरान लोकसभा चुनाव का शंखनाथ कर रहे है। वही इस दौरान वह परेड ग्राउड से उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट टिहरी और हरिद्वार के लिए बूथ स्तरीय त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंग। अमित शाह के दहेरादून पुहंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है। उनके आगमन पर कांग्रसियों ने अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एस्लेहॉल चौक पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: नई पीढ़ी की नई सोच से विकसित राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के प्रभारी थावर चंद गहलौत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।