दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू ने अपने चपेट में ले लिया था, जिसके बाद दिल्ली के एम्स में उनको भर्ती कराया गया था। वही आज पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया समन्वयक अनिल बलूनी ने अमित शाह को अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: ध्यान दें! इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा आपका आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड
अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गया हूं। मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सभी के द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूं।
https://twitter.com/AmitShah/status/1086869650573529088
इससे पहले बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने भी ट्वीट कर अमित शाह के अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो AIIMS से डिस्चार्ज होकर अपने निवास आ गए हैं। सभी शुभचिंतकों व कार्यकर्ता बंधुओं की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
https://twitter.com/anil_baluni/status/1086849802548199424