Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. Amethi : पति ने पत्नी और साले को मारी गोली, बेटे ने भी दिया बाप का साथ | Nation One
 Amethi : पति ने पत्नी और साले को मारी गोली, बेटे ने भी दिया बाप का साथ | Nation One
Uttar Pradesh

Amethi : पति ने पत्नी और साले को मारी गोली, बेटे ने भी दिया बाप का साथ | Nation One

August 11, 2023 229

Amethi : अमेठी में पति का अपनी पत्नी से विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने अपनी पत्नी गीता और उसके भाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी खोज में जुटी है।

घायल पत्नी के अनुसार एक साल से उसके पति से उसका विवाद चल रहा है जिसके तहत उसे गोली मार दी गई। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Amethi : समोसे की दुकान पर शिवनारायण से उसकी मुलाकात

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम गांव के शिव नारायण छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है और इस समय वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शिव नारायण का अपनी पत्नी से पिछले एक साल से विवाद चल रहा था जिसके कारण पत्नी अपने मायके ऊंच गांव में रहने लगी थी।

बृहस्पतिवार को दोपहर में महिला गीता अपने भाई के साथ मुसाफिरखाना बाजार में मोबाइल खरीदने के लिए आई थी तभी एक समोसे की दुकान पर शिवनारायण से उसकी मुलाकात हो गई। दुकान पर दोनों में तीखी बहस भी हुई।

इसके बाद शिवनारायण वहां से चला गया। कुछ देर बाद महिला अपने भाई के साथ ऊंच गांव अपने मायके जाने के लिए बाइक से चली। अभी वह कस्थुनी पश्चिम गांव के पास सड़क पर पहुंची ही थी कि पहले से ही वहां इंतजार कर रहे शिवनारायण ने बाइक सवार अपने साले और पत्नी को पीछे से गोली मार दी।

Amethi : गोली महिला के कूल्हे में लगी

गोली महिला के कूल्हे में लगी तो वहीं उसके साले को पीठ में लगी है। गोली लगते ही बाइक सवार दोनों सड़क पर घायल होकर गिर पड़े। ग्रामीण व राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। गोली मारने के बाद शिवनारायण मौके से फरार हो गया।

सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी के पति को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीम को रवाना किया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट : अशोक कुमार (अमेठी)

Also Read : UP Crime : पति को चारपाई से बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े, फिर…| Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

Amethi : चोरों का गजब कारनामा, सामान की

by nationone_author April 9, 2023

Amethi : वैसे तो चोरों के नित नए कारनामे सामने आते रहते है जिनमें बड़ी बड़ी व कीमती चीजों की

Uttar Pradesh

Amethi : झूठी निकली आरिफ और सारस की

by nationone_author April 5, 2023

Amethi : आरिफ और सारस पक्षी की कहानी अमेठी में ही नहीं, प्रदेश और पूरे देश में जबरदस्त हिट हुई।

Uttar Pradesh

Amethi : संदिग्ध परिस्थितीयों में मिला ‘सारस’ का

by nationone_author March 25, 2023

Amethi : आरिफ और सारस, ये नाम सिर्फ अमेठी में ही नहीं, पूरे देश में बल्कि ये कहा जाए कि

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy