Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. Amethi : झूठी निकली आरिफ और सारस की दोस्ती, इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा | Nation One
 Amethi : झूठी निकली आरिफ और सारस की दोस्ती, इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा | Nation One
Uttar Pradesh

Amethi : झूठी निकली आरिफ और सारस की दोस्ती, इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा | Nation One

April 5, 2023 439

Amethi : आरिफ और सारस पक्षी की कहानी अमेठी में ही नहीं, प्रदेश और पूरे देश में जबरदस्त हिट हुई। आरिफ और सारस की दोस्ती के किस्से सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आरिफ से मिलने उसके गांव जामो ब्लॉक के मंडखा पहुंच गए और आरिफ की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने आरिफ और सारस के साथ अलग अलग फोटो भी खिंचवाई और जाते जाते आरिफ को लखनऊ आकर मिलने का निमंत्रण भी दे डाला।

इस आरिफ और सारस के किस्से देश के सभी न्यूज चैनलों में चलता रहा और आरिफ अचानक से हीरो बन गया। देश के कई नामी गिरामी न्यूज चैनलों ने आरिफ का इंटरव्यू भी लाइव किया जिसने आरिफ को सुपर हीरो बना दिया।

अखिलेश यादव जैसे ही आरिफ से मिलकर लखनऊ लौटे तो आरिफ की उलटी गिनती शुरू हो गई। वन विभाग ने आरिफ को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत नोटिस भेज सारस को पक्षी विहार रायबरेली भेज दिया। उसके कुछ दिन बाद ही सारस कानपुर के चिड़ियाघर में शिफ्ट किया गया लेकिन आरिफ और सारस के किस्से काम नहीं हुए बल्कि सारस के चले जाने के बाद भी आरिफ और सारस की खबर जोरों पर चलती रही।

अब अमेठी की मीडिया इस दोस्ती की पड़ताल में लग गई तो आरिफ के सारस वाले मामले में नए नए खुलासे होने शुरू हो गए। यूपी की सियासत का केंद्र बनी आरिफ और सारस की दोस्ती झूठी निकली, साथ ही आरिफ द्वारा घायल सारस के इलाज कराने वाले दावे की भी गांव वालों ने पोल खोल दी।

Amethi : आरिफ पर झूठा प्रचार कर भावनाओं से खेलने का आरोप

आरिफ के गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित भीखीपुर और रामगढ़ी के लोगों ने कुछ पुराने वीडियो और फोटो सारस के साथ जुगलबंदी के दिखाकर आरिफ पर झूठा प्रचार कर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। नेशन वन टीवी के कैमरे पर पहली बार वो लोग बोले जिन्हें सारस घायल अवस्था में मिला था।

साथ ही जिस सरकारी पशु डॉक्टर ने सारस के पैर का इलाज किया उसने भी नेशन वन टीवी से बात करते हुए आरिफ द्वारा घायल सारस का इलाज कराने के दावे को झूठा करार दिया और बताया घायल सारस का इलाज कराने वाले आरिफ नहीं, कोई और हैं।

पूरा मामला जामो ब्लाक के मंड़खा जोधनपुर का है जहां के रहने वाले आरिफ का सारस के साथ दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। जिसमें आरिफ बाइक पर तो सारस हवा में उड़ते हुए दिखाई देता है। वीडियो वायरल होते ही आरिफ रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार हो जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस की जुगलबंदी का नजारा देखने मंडखा गांव पहुंच जाते हैं।

अखिलेश यादव जहां आरिफ की प्रशंसा करते हैं वही सारस के सहारे सरकार पर तंज कसते हुए भी दिखाई देते हैं। अखिलेश यादव को गए कुछ दिन ही हुआ था कि सारस और आरिफ के बीच में वन विभाग की एंट्री हो जाती है। वन विभाग सारस को अपने साथ लेकर पहले रायबरेली के पंछी बिहार जाता है फिर पंछी बिहार से सारस को लखनऊ भेजा जाता है जिसके बाद लखनऊ से भी सारस को कानपुर भेज दिया जाता है।

Amethi : उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख केंद्र अमेठी का सारस और आरिफ

सारस को कानपुर चिड़ियाघर भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख केंद्र अमेठी का सारस और आरिफ बन जाते हैं सपा प्रमुख जहां आरिफ को लेकर कानपुर की चिड़ियाघर तक जाते हैं वहीं कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हैं।

अखिलेश यादव यहां तक कहते हुए दिखाई देते हैं कि मैं आरिफ के यहां गया था इसलिए सारस को आरिफ से दूर भेज दिया जाता है इस दौरान राजनीतिक गहमागहमी के बीच अमेठी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आरिफ के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर नोटिस भेज तलब किया जाता है।

आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार सरकार को खेलते हुए सरकार पर तंज कसते हुए दिखाई देते हैं साथ ही सारस के नाम पर आरिफ को प्रताड़ित करने का आरोप भी अखिलेश यादव लगाते नजर आ रहे हैं।

इस बीच आरिफ के गांव से कुछ दूर पर ही स्थित भीखीपुर और रामगढ़ी के लोग कुछ पुराने वीडियो और फोटो लेकर सामने आते हैं और आरिफ के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा करते हैं कि सारस पहले उनके गांव में रहता था। इतना ही नहीं, गांव वाले दावा करते हैं कि सारस घायल अवस्था में आरिफ को नहीं बल्कि रामगढ़ी के विनय सिंह को मिला था दर्जनों लोग अपनी और अपने परिवार के साथ सारस के जुगलबंदी का फोटो वीडियो दिखाते हैं।

Amethi : आरिफ के ऊपर गंभीर आरोप

इतना ही नहीं जामो क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संग्राम सिंह का भी एक वीडियो सारस को दाना चुनाते हुए निकल कर सामने आता है। संग्राम सिंह से जब नेशन वन टीवी की बात होती है तब वह भी आरिफ के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताते हैं कि सारस रामगढ़ी कोट में रहता था वहीं पर 2 साल पहले उनके द्वारा उसे दाना चुनाया गया था।

जब नेशन वन टीवी के रिपोर्टर रामगढ़ी के विनय सिंह के यहां जाता है और उनसे इस पूरे मामले पर सच्चाई जानने का प्रयास करता है तब विनय सिंह और उनके परिवार के सदस्य सारस के साथ कुछ पुराने फोटो और वीडियो दिखाते हैं जिसमें सारस के चोटिल होने के बाद की फोटो भी होती है।

रामगढ़ी निवासी विनय सिंह के घर पर सारस के साथ उनके परिवार वालों की जुगलबंदी की कई सारे तस्वीरें नेशन वन टीवी के कैमरे पर दिखाते हुए आरिफ पर गंभीर आरोप लगाते हैं।

विनय सिंह के अलावा जब उस सारस का इलाज करने वाले डॉक्टर से नेशन वन टीवी अमेठी संवाददाता की बात होती है तब वह भी आरिफ के दावों को झूठा बताते हुए कहते हैं कि सारस का इलाज उनके द्वारा किया गया था और सारस को घायल अवस्था में लेकर रामगढ़ी के विनय सिंह आए थे

Amethi : पुरानी फोटो में सारस के साथ दिख रहे उमेश बौरासी

भीखीपुर के उमेश बोरासी बताते हैं जो हमारी फोटो है सारस के साथ देखी है वह अगस्त 2021 की फोटो है हम खेत पर आए थे हमारे एक दोस्त ने फोटो खींची है सारस की जुगलबंदी हमारे साथ अकेले ही नहीं हमारे गांव के सैकड़ों लोग हैं जिनके साथ उसकी दोस्ती थी किसी ने फोटो खींचा होगा किसी ने नहीं खींचा आरिफ ने फेमस होने के लिए सारे वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

हमारे गांव के लोगों ने ऐसा नहीं किया। हमारे गांव से आरिफ का घर 2 किलोमीटर होगा। आरिफ जो कह रहे हैं कि सारस हमे घायल अवस्था में खेत से लौटते वक्त मिला था, वह झूठ बोल रहे हैं। सारस इंसानों का बहुत बड़ा प्रेमी था। सारस का व्यवहार सब के साथ वही था जो आज आरिफ दिखा रहे हैं।

Amethi : पुराने वीडियो में सारस के साथ खेलते दिख रहे आदेश

भीखीपुर गांव के ही आदेश सिंह बताते हैं कि जिस वीडियो में हम सारस के साथ दिखाई दे रहे हैं यह 2021 का वीडियो है हम लोग खेत में घूमने के लिए आए थे या सारा समय वही पर मिला इसके पहले भी यह सारा हमारे गांव में कई लोगों के साथ देखा गया लेकिन हमें इसके साथ खेलने का मौका नहीं मिला था।

यह सौभाग्य हमें खेत जाते समय मिला जब मैं सारस के साथ खेला था जिसका वीडियो भी हमारे पास है अगस्त 2021 की बात है जब मैंने वीडियो बनाया तब वह बिल्कुल ठीक था और तब मैंने देखा था वह अक्सर लोगों के बीच रहता था।

अक्सर लोगों के साथ पाया जाता था हालांकि उस समय मैंने वीडियो नहीं बनाया था हमारे गांव के बगल रामगढ़ ही गांव है जहां चाचा बिन्ने के साथ वह कई बार देखा गया है उसका शुरू से ही मानव से ज्यादा लगाव था पंछियों के साथ ना रहकर वह मनुष्यों के साथ रहता था

Amethi : रामगढ़ी उपकेंद्र पर तैनात एएनएम का दावा

रामगढ़ी उप केंद्र पर तैनात एनम रीता मिश्रा ने बताया कि मैं इसी उपकेंद्र पर तैनात हूं मैंने भी सारस को कई बार देखा है। वह दुकान पर आता था कई बार वह हमारे सेंटर पर भी आता था हम सारस से थोड़ा डरते थे। सारस लोगों के साथ बैठता था खाता पीता था लेकिन हम थोड़ा उसके पास जाने में डरते थे।

Amethi : रामगढ़ी के रजनीश का दावा

रामगढ़ी के रजनीश कुमार बताते हैं कि हमने सारस को यहीं पर देखा है उसका लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रहता था हमारे कोट के विनय भैया हैं उनके साथ ज्यादा रहता था वह जो खिलाते थे खाता था जहां जाते थे

वहीं उनके साथ जाता था वह घायल भी यहीं पर हुआ था विनय भैया ने उसका इलाज कराया था आरिफ झूठ बोल रहे हैं वह घायल यही हुआ था इलाज भी उसका यहीं पर हुआ था

Amethi : चश्मदीद सुरेश ने बताया

सुरेश रामगढ़ी के बताते हैं सारस से यहां पर आता था उसका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा था सबके साथ खाता पीता था यहीं पर वह घायल हुआ था उसका इलाज भी यहीं पर हुआ था बगल के बाबू हैं उन्होंने इलाज किया था उन्हीं को घायल वह मिला था यहां से ठीक होने के बाद सारस आरिफ के पास गया आरिफ सरासर झूठ बोल रहे हैं

Amethi : दुकानदार सुकई का दावा

दुकानदार सुकई बताते हैं सारा सही रहता था विनय बाबू के पास उनके साथ नाचता था खाता था उनके साथ नाचते हुए जाता था नाचते हुए आता था आरिफ के इलाज वाले दावे पर सुकई बताते हैं इलाज विनय ने किया था आरिफ का दावा झूठा है मैंने तो उनको इलाज करते हुए कभी नहीं देखा यहीं पर इलाज हुआ है

Amethi : सूबेदार के पुरवा निवासी ओमप्रकाश का दावा

सूबेदार के पुरवा निवासी ओमप्रकाश बताते हैं सारस यहीं पर रहता था उसका पैर कहीं टूट गया था नायक डॉक्टर थे जामो में उन्होंने इलाज किया था वह हम लोगों के साथ खेलता था रहता था आरिफ इलाज नहीं कराए हैं पूरा इलाज यही पर हुआ है

Amethi : पुराने वीडियो में सारस को दाना चुनाते दिख रहे संग्राम सिंह

एक वीडियो में सारस को दाना चुनाते हुए दिख रहे जामो निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संग्राम सिंह बताते हैं कि मैं चुनाव प्रचार में रामगढ़ी गया था तब मैंने देखा वहां पर एक सारस पंछी था विनय सिंह के दरवाजे पर वह देखा गया था।

लोगों ने कहा इस को दाना खिलाने से पुण्य होता है और भी कई पंछी वहां पर थे तो मैंने भी सारस को दाना चुनाया था वह हमारे हाथ से खाया था वह बहुत मिलनसार पंछी था वही सारस के इलाज के बाद आरिफ का दोस्त बनने वाले दावे पर बोले सारस पंछी हमेशा जोड़े से रहते हैं लेकिन यह दयो योग से रामगढ़ी में अकेला देखा गया था।

इतने सारस पंछी नहीं है कि वह हर जगह सबको मिल जाए आरिफ इतने दयालु नहीं हैं कि वह इलाज कराए हैं आरिफ के सारे दावे गलत हैं आरिफ के इस तरह वाले बयान यह पंछियों के साथ-साथ हर जीव जंतु के साथ धोखा करने वाली बात है

Amethi : घायल सारस का इलाज करवाने वाले विनय सिंह

सारस का इलाज कराने वाले रामगढ़ी के विनय सिंह ने बताया यह बात बिल्कुल सही है कि सारस का इलाज हमने कराया था दवा हमारे दरवाजे पर हुई थी हमने जामो से डॉक्टर नायक को बुलवाया था आरिफ का दावा गलत है कहने को तो कोई कुछ भी कह सकता है वह केवल कह रहे हैं हमने डॉक्टर देवेंद्र नायक से सारस का इलाज कराया था।

वह सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हैं हमने उसका दवा कराया वह ठीक हो गया हम यहां पर नहीं थे कुछ दिन के लिए वह फिर कहीं चला गया बाद में आरिफ उसको पाल लिए जो व्यवहार आज आरिफ के साथ उसका देखा जा रहा है यही व्यवहार उसका हम लोगों के साथ था हम जहां पर खड़े हैं।

यहीं पर वह नाचता था खेलता था हम जहां भी जाते थे वह हमारे साथ टहलने जाता था हम साइकिल से जाएं तब वह हमारे साथ साइकिल पर बैठकर जाता था हमें अगर कहीं घर छोड़ कर जाना था तो हम चुप कर जाते थे अगर वह हमें देख लेता था तो हमारे साथ हुआ उड़कर जाता था

Amethi : दर्जनो पुरानी फोटो में सारस के साथ दिख रहे लालचंद प्रताप सिंह

लालचंद प्रताप सिंह ने बताया हमारे साथ सारस की कई फोटो हैं जिसकी सच्चाई यह है कि उसका पैर यहीं पर टूट गया था हमारे खेत में मिला था हमारे भाई ने उसका इलाज कराया यहीं पर रहता था आरिफ जो दावा कर रहे हैं।

वह गलत है उसका इलाज हमारे भाई विनय ने कराया था हमारे भाई का एक्सीडेंट हो गया था कुछ दिन के लिए वह घर पर नहीं थे जब उनको सारस नहीं मिल पाया तो कहीं चला गया जिसके बाद आरिफ उसको पाली आरिफ का सारा दावा झूठा है

Amethi : सारस का इलाज करने वाले डॉक्टर का नेशन वन टीवी से बातचीत में दावा

सारस का इलाज करने वाले डॉक्टर देवेंद्र नायक ने नेशन वन टीवी के संवाददाता अशोक श्रीवास्तव से बात करते हुए बताया कि सारस विनय सिंह के यहां रहता था, किसी गाड़ी या अन्य तरीके से वह घायल हो गया था जिसे लेकर आए थे।

हमने इलाज किया। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया। आज जो दावा आरिफ कर रहे हैं इलाज करवाने का वह गलत है हमारे इलाज के बाद वह पूरी तरह सही हो गया था।

रिपोर्ट : अशोक श्रीवास्तव (अमेठी)

Also Read : Amethi : संदिग्ध परिस्थितीयों में मिला ‘सारस’ का शव, कहीं ये आरिफ वाला तो नहीं | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

Amethi : पति ने पत्नी और साले को

by nationone_author August 11, 2023

Amethi : अमेठी में पति का अपनी पत्नी से विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने अपनी पत्नी गीता

Uttar Pradesh

Amethi : चोरों का गजब कारनामा, सामान की

by nationone_author April 9, 2023

Amethi : वैसे तो चोरों के नित नए कारनामे सामने आते रहते है जिनमें बड़ी बड़ी व कीमती चीजों की

Uttar Pradesh

Amethi : संदिग्ध परिस्थितीयों में मिला ‘सारस’ का

by nationone_author March 25, 2023

Amethi : आरिफ और सारस, ये नाम सिर्फ अमेठी में ही नहीं, पूरे देश में बल्कि ये कहा जाए कि

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

Uttarakhand

Uttarakhand : आंगन में खेल रही बच्ची

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy