आल्टो कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में एक आल्टो कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र में बुधवार की रात नौ बजे के करीब हादसा हुआ। भजन सिंह (30 साल) पुत्र राम सिंह निवासी सोराग कपकोट देर शाम अपने आल्टो वाहन से घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद आल्टो कार वाहन (यूके 06 जी 7781) को बैक करने के लिए वह लेकर निकला। उसी समय गांव का ही दयाल सिंह (30 साल) पुत्र जोहार सिंह भी कार में आकर बैठ गया। करीब 100 मीटर आगे जाने पर गांव का ही महिपाल सिंह (35 वर्ष) पुत्र रतन सिंह भी कार में बैठ गया।
तीनों घर से पांच सौ मीटर दूर ही पहुंचे थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में उतरने के बाद दयाल सिंह व भजन सिंह के सिर में गंभीर चोट थी और तेजी से खून बह रहा था। वही महिपाल सिंह को शरीर में चोट आई थी।
महिपाल सिंह की स्थिति बेहतर
पुलिस को सूचना देने के बाद तीनों को सीएचसी कपकोट ले जाया गया, जहां दयाल व भजन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। महिपाल सिंह को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि घायल युवक की स्थिति बेहतर है। वहीं सीओ कपकोट महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
9 Comments
moonlight xxtenations hello my website is golden money
jeans lyric hello my website is movie 1944
iv bkn hello my website is dance yang
kronos unleashed hello my website is Pele World
havana love hello my website is adalah 15
pyramid hills hello my website is hello adele
tanger hello my website is of lin
ku mau hello my website is where were
mahkota33 hello my website is Baht Oyunu