कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ, गुरु मंत्र भी दे गए मनीष सिसोदिया : आप | Nation One

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दो दिवसीय दौरा संपन्न हो गया। इस दौरे में मनीष सिसोदिया ने समाज से जुडे कई संगठन के लोगों के साथ साथ प्रबुद्ध जनों से संवाद कर उत्तराखंड की जनता से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने, उत्तराखंड की समस्याओं के प्रति अपनी पार्टी का विजन रखा तो दूसरी ओर कई लोगों से उत्तराखंड की बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए।

बता दें कि मनीष सिसोदिया का ये चुनावी घोषणा के बाद पहला गढवाल मंडल का दौरा था। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने कुंमाउ का दौरा किया था जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी तो वहीं जनता की नब्ज भी मनीष सिसोदिया टटोल रहे थे।

गढवाल मंडल दौरे पर भी रुडकी से लेकर हरिद्वार तक और फिर देहरादून समेत गढवाल के तमाम जिलों से कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर जहां संगठन के बारे में चर्चा की तो दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि यहां 20 वर्षों में जो भी सरकारें रही ,उन सरकारों ने हमेशा ही जनता के हितों की अनदेखी की जिस कारण आज तक उत्तराखंड के लोगों को उनका हक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं लेकिन अभी भी यहां की सरकारें इन संसाधनों का दोहन करने में असफल साबित हुई हैं।

दिल्ली का उदाहरण देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के पास अपने कोई भी संसाधन नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली सरकार दिल्ली में पानी और बिजली मुफ्त मुहैया करवा रही है। अगर यहां की सरकार की नीयत साफ होती तो आज उत्तराखंड की जनता बदलाव की बात नहीं करती और अब आने वाला समय बदलाव का ही है। जिस बदलाव पर आप पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और यहां के संसाधनों से ही इस प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखेगी।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कुछ अहम लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई जिसमें यूकेडी के पूर्व महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शीशपाल सिंह बिष्ट, यूकेडी रुड़की के पूर्व सचिव आनंद सिंह राणा, धनोल्टी से जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह बिष्ट, संजय कुमार तोमर, कुंदन सिंह बिष्ट,दीप चन्द्र वर्मा,राजकुमार मेहरा और प्रवीण जोशी पूर्व ओएसडी ने आप की सदस्यता ली।