Akshay Kumar: फिर कोरोना से संक्रमित हुए अक्षय, Cannes 2022 में शामिल न होने पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी | Nation One

akshay kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि यह जानकारी उन्होने स्वंय ट्वीट कर दी।

वहीं अब कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से ऐक्टर Cannes 2022 फिल्म समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दरअसल अक्षय कुमार इससे पहले भी कोरोना वायरस की चपेत मे आ चुके है।

इसे भी पढ़े – Dehradun: अब राजधानी में सफर होगा आसान, मेट्रो नियो के संचालन का पहला पड़ाव हुआ पार, पढ़े पूरी खबर | Nation One

बता दें कि अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने COVID पॉजिटिव पाए जाने की खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘वास्तव में #Cannes 2022  में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था, लेकिन दुख की बात है कि कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इसलिए आराम करूंगा।

ढेर सारी शुभकामनाएं। आप और आपकी पूरी टीम, @ianuragthakur। वास्तव में वहां होने से चूक जाऊंगा।’

इसे भी पढ़े – Andrew Symonds: आस्ट्रेलिया का वो क्रिकेटर जो इंग्लैंड का होते-होते रह गया ,पर बना गया ये World Record | Nation One

इससे पहले अक्षय कमार अप्रैल 2021 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

तब भी उन्होने ट्रवीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैंने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं अपने संपर्क में आए उन सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि वे अपना टेस्ट कराएं और अपना ध्यान रखें।