अखिलेश यादव का सरकार पर हमला कहा, यूपी में बेरोजगारी बनी बड़ी समस्या, भाजपा चुनाव में व्यस्त | Nation One
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्चुअल सम्मेलन को लेकर एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी एक भयावह समस्या बन गई है। कोरोना के सच को झुठलाकर भाजपा चुनाव में व्यस्त हो गई है। भाजपा बेकारी और भुखमरी को समस्या ही नहीं मान रही है तो समाधान क्या करेगी? बिहार में चुनाव आते ही कुछ दिनों बाद तो प्रदेश के स्टार प्रचारक भी उड़ जाएंगे।
अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा जारी 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज पर कहा कि दावा किसानों के बैंक खातों में पैसे भेजने का किया जा रहा है लेकिन, वास्तव में किसानों के खाते में एक रुपया भी नहीं आया है। लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के बंटवारे में उत्तर प्रदेश को कितना मिला? उसका कहां और कब इस्तेमाल होगा? बेरोजगार नौजवानों को कब से काम मिलेगा?
वहीं उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘सपा ने भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए उनके लिए लैपटॉप लाए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना बीमारी पर जीत हासिल करने के बजाय चुनाव जीतने के लिए जंगल में एलईडी लगाई है। इसे सोच का अंतर कहा जाता है।
सपा ने भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त करने के लिए उन तक लैपटॉप पहुँचाए…
भाजपा ने कोरोना बीमारी पर जीत हासिल करने की जगह चुनाव जीतने के लिए जंगल तक में एलईडी लगवाए…
इसे कहते हैं सोच का अंतर… pic.twitter.com/qHAL2dGXPa
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 10, 2020
उन्होंने कहा कि भाजपा जो झारखंड में बूरी तरह से चूनाव हार गई थी, बिहार में 150 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और आभासी रैली के माध्यम से धन बल का उपयोग कर रही है। अखिलेश ने ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा ऐसा करके विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है, क्योकि वह जनता के रूख को समझ चुकी है।