मुंबई: स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है। इस फंक्शन के लिए बॉलिवुड के कई सिलेब्स भी स्विटजरलैंड पहुंचे हैं। इस फंक्शन के कुछ विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब आमिर खान का एक विडियो सामने आया है जिसमें वह होने वाली दुल्हन श्लोका मेहता के साथ आती क्या कंडाला पर डांस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक अप्रैल से महंगी होने वाली है बिजली, जानिए कितना बढ़ जाएगा आपका बिल
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और रशेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलिवुड का जमावड़ा लगा है। अब इस फंक्शन से आमिर खान और श्लोका मेहता का एक दिलचस्प विडियो सामने आया है। इस विडियो में आमिर खान श्लोका के साथ अपने आइकॉनिक सॉन्ग आती क्या कंडाला पर थिरकते दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BuYNmk8AV78/