कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने किया तालदेवरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीनडीह ब्लाक के ग्राम तालदेवरी पहुंचे। जंहा उन्होंने तालदेवरी धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। वहीं खरीदी केन्द्र में मौजूद किसानों से उनकी समस्या पूछ कर उनके समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण और किसानों से चर्चा के उपरांत कृषि मंत्री ने बम्हनीडीह में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उपस्थित अधिकारीयों को जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिये।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, हमने लगभग एक हजार किसानों से उनकी समस्या पूछी, लेकिन किसी ने भी कोई सम्सया नहीं बताई, बल्कि उन्होंने हमें अपना सुझाव दिया है। इन सबके लिए हमे जिला प्रशासन को बधाई देना चाहिए। वहीं नागरिकता संसोधन बिल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री जी ने कहा हुआ है कि छत्तिसगढ़ में इस बिल को न लागू किया जाएगा और न ही कोई किसी कागाज़ पर दस्तखत करेंगे। इसलिए पूरा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जी के कथन के साथ है।
वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि, सर्वाधिक धान का पैदावार यहां जांजगीर-चांपा जिले में होता है। धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है। उसका परिवहन भी व्यवस्थित तरीके से हो रहा है, किसी तरह की किसानों को कोई तकलीफ नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सपना है कि, 25सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाए। किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए यह कमेटी बनाया गया है। और इसी को लेकर के आज यहां किसानों की समस्या को सुना गया है।
जांजगीर चांपा से दीपक यादव की रिपोर्ट