लखनऊ: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे हादसों से ना जाने कितने लोगों की जान चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है। वही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी है। वही इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल है।
यह भी पढ़ें: चंबा में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरा, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो घायल
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालात गंभीर होने पर उनको हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल मृतकों में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता भी शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जानकारी के अनुसार ये लोग दिल्ली से वापस लौट रहे थे।