
आगरा: ‘खूनी मोड़’ पर दर्दनाक हादसा, बरातियों से भरी बस पलटने से तीन की मौत, 25 गंभीर घायल
आगरा: आगरा में अछनेरा-फरह रोड़ के ‘खूनी मोड़ पर शुक्रवार को उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर जा पलटी। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। तीनों बराती बस ने नीचे काफी देर तक दबे रहे। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी के साथ तीनों शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार के गोपालगंज में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोग जले जिंदा, 8 घायल
जानकारी के अनुसार कागारौल के नौरंगपुर के प्रीतम सिंह के दो बेटों की शादी थी। बरात मथुरा के परखम गई थी। वहां से देर रात को लौट रही थी। बस की रफ्तार अधिक थी। तभी मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर इस पर कंट्रोल कर पाता, इससे पहले ही यह सड़क से उतरकर खेत में पहुंच गई और पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि खिड़की के पास वाली सीट पर बैठे और गेट के पास खड़े बराती झटके से बाहर जाकर गिरे। इनमें से तीन बस के नीचे दब गए। इन तीनों की मौत हो गई। बस के अंदर बराती घायल हो गए। हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगाई।