
मुंह नुचवा और चोटी कटवा के बाद…अब आया “खून चुसवा गैंग”
बस्ती : यूपी में खून चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में शामिल लोगों को स्थानीय लोग “खून चुसवा गैंग” कह रहे हैं। पुलिस ने बस्ती से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं।
ज़रूर पढ़ें : अगर घर में लाने वाले है नया फर्नीचर…. तो एक बार जरूर पढ़े ये खबर….!
पुरानी बस्ती के थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय ने जानकारी दी कि इस गैंग के लोग बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बनाते हैं। गिरोह के लोग बच्चों को बहला-फुसलाकर, नशीली चीज खिलाकर या सुंघाकर बेहोश करते हैं। इसके बाद वह गिरोह के एक सदस्य की क्लीनिक पर उन्हें ले जाते हैं और उनका खून निकाल लेते हैं। खून चुराने के बाद गिरोह के सदस्य अस्पतालों को 4500 रुपये में बेच देते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
ज़रूर पढ़ें : गूगल का वादा…कोने-कोने तक पहुंचाएंगे इंटरनेट, हर व्यक्ति होगा ऑनलाइन…
पुलिस ने बताया कि बच्चों को फुसलाना आसान होता है। साथ ही उनके बीमार होने की संभावना भी कम होती है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड नेपाल का रहने वाला है।