Afghanistan : काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, बम विस्फोट-गोलीबारी में दो की मौत | Nation One

Afghanistan

Afghanistan : अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने के बाद भी हिंसक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी काबुल का है जहां पर गुरुद्वारा करते परवान परिसर में एक के एक तीन बम धमाके हुए हैं।

आतंकी हमले में एक सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हमले में जान गंवाने वाले जवान का नाम अहमद बताया जा रहा है। तालिबानी सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया दो हमलावरों को तालिबान सैनिकों ने घेर लिया है।

गुरुवारे में कितने लोग फंसे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। हमलावरों ने गुरुद्वारा के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है।

वहीं गोलीबारी में तीन तालिबानी सैनिक भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी हमला स्थानीय समयानुसार, सुबह 7:15 बजे हुआ। तीन लोगों को गुरुद्वारे से बाहर निकाला गया है। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Afghanistan : भारत ने कहा- हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

काबुल गुरुद्वारे पर आतंकी हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम काबुल से शहर के एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबरों से बेहद चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और सामने आने वाले घटनाक्रम पर और विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है।

विस्फोट के बाद आसमान में घने धुएं का एक गुबार छा गया और राजधानी शहर के निवासियों की बीच दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट में लोगों के हताहत होने की भी संभावना है।

Also Read : PM Modi Mother Birthday : मां के 100वें जन्मदिन पर भावुक हुए पीएम मोदी, लिखी ये बात | Nation One