देहरादून
नेपाली तिराहे पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार सात अन्य लोग घायल हो गए। कार में आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। घायलों को जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज गति में थी जो कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई।
रायवाला थाना क्षेत्र में नेपाली तिराहे पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए परिवार की कार एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। यह परिवार देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां कार चला रहे चालक विजय की मृत्यु हो गई। हादसे में पारस, संजय बेन, आदेश, फुलेरा, स्वरूपी, स्वाति और अन्नू घायल हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ देर जाम लगा रहा। रायवाला पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करके जाम खोला।
Ищете ссуды хайфа? Israel-credits.com У нас вы можете взять ссуду без гарантов, даже если вам отказали в банке. Частный кредит в Хайфе на любые цели – срочно и без переплат. Экспресс-кредит есть возможность оформить под чеки за один день либо без документов. Внебанковские кредиты и микрозаймы с гибкими условиями. С помощью калькулятора рассчитайте ссуды в Хайфе и денежные средства уже сегодня получите!