AAP News : केजरीवाल ने किया चौकाने वाला दावा, अब राघव चड्ढा होंगे गिरफ्तार | Nation One

AAP News

AAP News : आम आदमी पार्टी के नेताओं के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले फंस और जले की हवा खा रहे हैं।

इसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी आबकारी नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई और ईडी की जांच जारी है।

AAP News : केजरीवाल का चौंकाने वाला दावा

इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाला दावा किया है। अरविंद केजरीवाल के दावे के मुताबिक, अब उनकी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने वजह भी बताई है।

आप नेताओं के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद राघव चड्ढा के गिरफ्तार होने की आशंका जताई है।

AAP News : इस वजह से गिरफ्तार होंगे राघव चड्ढा

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ये दावा किया कि, अब बीजेपी के इशारे पर उनकी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है।

उन्होंने लिखा- ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।

AAP News : राघव चड्ढा को फंसाने के लिए की जा रही है तैयारी

केजरीवाल के मुताबिक राघव चड्ढा को फंसाने के लिए तैयारी की जा रही है। जैसे ही इन लोगों की तैयारी पूरी होगी, वे किसी भी झूठे केस में राघव चड्ढा को फंसाकर अंदर कर देंगे।

दरअसल पहले अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाते आए हैं। दिल्ली सीएम के मुताबिक केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

AAP News : गुजरात विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव

उन्होंने कहा कि, कितना भी हमें दबाने औ डराने की कोशिश की जाए। हम ना तो डरेंगे और ना ही झुकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि, गुजरात विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के आम आदमी पार्टी के फैसले से बीजेपी घबरा गई है। यही वजह है कि, आप के नेताओं पर किसी भी वजह से उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।

 Also Read : RBI News : आरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए अब कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI | Nation One