दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी पार्टीयों द्वारा अपने मेनिफेस्टो जारी कर दिए गए हैं। आज “आम आदमी पार्टी” द्वारा भी प्रेस कॉंफ्रेस कर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। कॉंफ्रेस में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने जारी घोषणा पत्र के बारे में बताया।

जानिए आम आदमी पार्टी द्वारा जारी इस घोषणा पत्र में क्या कुछ खास है:-

  • दिल्ली स्वराज बिल की की गई है बात।
  • डोर स्टेप राशन की डिलीवरी।
  • 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का भरोसा।
  • फसल नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजे की घोषणा।
  • यमुना रिवर साइड का विकास साथ ही यमुना को पूर्ण रूप से स्वच्छ किया जाएगा।
  • दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करने के लिए प्रयास।
  • “भोजपुरी” को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने के लिए प्रयास।
  • दिल्ली में चौबीसों घण्टे खुले रहेंगे बाजार।
  • सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर 1 करोड़ रुपए तक का मुआवजा।
  • देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने को लेकर अलग से क्लास।
  • मेट्रो रेल नेटवर्क को बढ़ाने की बात।

ब्यूरो रिपोर्ट नेशन वन