वेब स्टोरी

बाथरूम में नहाती महिला की दीवार पर रखे मोबाईल पर पड़ी नज़र, रिकॉर्ड हो रहा था वीडियो
किराए के मकान में रह रही महिला का बाथरूम में नहाते समय मकान मालिक के बेटे ने वीडियो बना डाला। इसके बाद वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा, महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विस्तार आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने अपने ही घर में किराए पर रहती महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला को बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। और महिला को शादी का झांसा भी दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लगातार ब्लैकमेल कर किया शोषण रूनकता की महिला पति और बच्चों के साथ इस्लाम नगर में कलुआ के मकान में किराये पर रहती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि 2 साल पहले मकान मालिक के बेटे साहिल ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया था और इसके बाद से ही वीडियो सार्वजनिक कर दूंगा की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल कर उसका शोषण करने लगा। जब महिला को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने अपने पति को अपने साथ हो रहे अपराध की जानाकरी दी। पति ने किया विरोध तो पीटकर घर से भगाया जब पीडिता का पति ने इसका विरोध किया तो साहिल ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीट-पीट कर घर से भगा दिया। जिसके बाद साहिल की मां ने उसे साहिल से शादी करवाने का झांसा देकर शांत करवा दिया। ये भी बताया जा रहा है कि साहिल से उस महिला को एक बेटी भी है। जब वो महिला दोबारा गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया गया। आरोपी आए दिंन मारपीट करने लगा। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज इंस्पेक्टर ट्रंसयमुना ने बताया कि साहिल, उसक पिता कलुआ, सितारा, सोनू, बाबी, सीमा और रूबी पर केस दर्ज किया गया है। फिल्हाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Facebook Feed