
पुलिस महकमे में शोक की लहर, पीपीई किट देकर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत | Nation One
देहरादून में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाते हुए एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसकी आज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देहरादून में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय कुमार गुर्जर सोमवार की रात बिधोरली क्वारंटीन सेंटर में पीपीई किट देने गए थे। वापसी के दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।
जिसके बाद घायल कांस्टेबल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में उनके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई थी। वहीं घायल कांस्टेबल संजय ने आज दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कांस्टेबल संजय गुर्जर की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे।