जौनपुर में दर्दनाक हादसा, 2 की मौके पर मौत, 4 घायल…

जौनपुर में दर्दनाक हादसा, 2 की मौके पर मौत, 4 घायल...

फतेहपुर: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे हादसों से ना जाने अभी तक कितने लोगों की जान चली गई है,और ना जानें कितने लोग घायल हो गए है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा यूपी के फतेहपुर जिले में उस समय हुआ जब टूर्नामेंट खेलकर लौट रही खिलाड़ियों की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही अन्य खिलाड़ी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: दून अस्पताल मेें भर्ती महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी..

यह घटना फतेहपुर जिले के थरियांव हाईवे पर हुई। कार और ट्रैक्टर की टक्कर से भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में हैंडबॉल खिलाड़ी देबशीष निवासी कानपुर व अमर यादव निवासी कानपुर की मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।