Thursday November 30, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Punjab
  3. Sidhu Moosewala की हत्या पर बनेगी फिल्म, हर परत से उठेगा पर्दा, पढ़ें | Nation One
 Sidhu Moosewala की हत्या पर बनेगी फिल्म, हर परत से उठेगा पर्दा, पढ़ें | Nation One
Punjab

Sidhu Moosewala की हत्या पर बनेगी फिल्म, हर परत से उठेगा पर्दा, पढ़ें | Nation One

November 2, 2023 159

Sidhu Moosewala : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने हर किसी को हिला दिया था। आपको जानकारी के लिए बता दें, सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी।

हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था। इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन अभी तक किसी जांच तक बात पहुंची नहीं है।

इस घटना ने पंजाब और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा कर दिया था। अब मूसेवाला को एक बार फिर से फैंस के बीच जिंदा करने की तैयारी हो रही है। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी जिंदगी पर फिल्म बनी है। अब सिद्धू मूसेवाला की कहानी पर भी फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसे वाला पर बनेगी कहानी

सिद्धू मूसे वाला का कत्ल किसे किया? कैसे किया? क्यों किया? यह सभी सवाल लोगों के जहन में मशहूर पंजाबी सिंगर के मर्डर के बाद से घूम रहे हैं। सिंगर की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि हत्या के इतने महीनों बाद भी उनका नाम कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

ऐसे में अब खबरें हैं कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या को बड़े पर्दे पर उतारने की जोर-शोर से तैयारी हो रही है। दिवंगत सिंगर पर लिखी किताब ‘हू किल्ड मूसेवाला’ की कहानी अब लोग सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव के जरिए गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र है और इसी के साथ सिंगर के मौत पर बारीकी से पड़ताल की भी कहानी है।

Sidhu Moosewala : श्रीराम राघवन लेकर आएंगे सिद्धू की कहानी

खबर है कि प्रॉडक्शन हाउस ‘मैचबॉक्स शॉट्स’ ने ‘हू किल्ड मूसेवाला’ नाम की इस किताब के अधिकार ख़रीद लिए हैं।

फिल्ममेकर श्रीराम राघवन के नेतृत्व में इस प्रॉडक्शन हाउस ने अब तक ‘अंधाधुन’, ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ और ‘स्कूप’ जैसी कई रोचक कहानियों को दर्शकों के सामने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पेश किया है और अब अगली बारी सिद्धू मूसेवाला की इस बायॉपिक की है।

किताब मुख्यता सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू के जीवन में अपराध, पॉपुलैरिटी और ट्रेजेडी को बयां करती है।

Sidhu Moosewala : क्या होगा फिल्म की कहानी

बता दें कि इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव, गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव तो हैं ही साथ ही कहानी मिस्ट्री से आगे जाकर‌ अक्सर ग्लैमराइज़ की जाने वाली पंजाबी संगीत की दुनिया के डरावने राज़ को बड़े ही बेलाग तरीके से उजागर करने की कोशिश करती है।

श्रीराम राघवन इस किताब पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सिद्धू मूसे वाला के जन्म से लेकर मर्डर तक से जुड़ी कई चीजें दिखाई जाएगी।

Sidhu Moosewala : जब सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी। हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था। इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

जानकारी के मुताबिक सिंगर की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बताया गया है। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसे वाला ने बहुत नाम कमा लिया था, लेकिन अपने गानों से फैंस दिल जीतना वाला यह कलाकार कई लोगों का दुश्मन भी बन बैठा था, जिस वजह से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Also Read : NEWS : सबसे बड़ा डेटा लीक! 81.5 करोड़ भारतीयों के नाम, नंबर, आधार डार्क वेब पर लीक | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Punjab

Sidhu Moosewala के पिता का सरकार पर गंभीर

by nationone_author August 28, 2023

Sidhu Moosewala : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन

Crime Punjab

Crime : सिद्धू मूसेवाला केस सुलझाने वाले अफसरों

by nationone_author December 15, 2022

Crime : सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने वाले अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब से फरार होकर

India

Sidhu Moosewala हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया

by nationone_author December 2, 2022

Sidhu Moosewala : पंजाबी सिंगर और राजनेता रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Politics

CM ने दी मजदूरों को ₹1 लाख

India

Uttarakhand weather- जानिए उत्तराखंड का मौसम, कहां

Uttarakhand

Uttarakhand : यहां घर में दो सगी

Uttarakhand

Uttarkashi : बचाव दल के लिए तैयार

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy