PM मोदी आज करेंगे Nalanda University के नए कैंपस का उद्घाटन, ये हो सकते हैं शामिल | Nation One 

Nalanda University : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। बिहार के राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास ही नया कैंपस बनाया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार मौजूदा नालंदा विश्वविद्यालय को सरकार वैसा ही वैभव दिलाना चाहती है, जैसा 800 साल पहले था। सरकार विश्वविद्यालय को शिक्षा का नया केंद्र बनाना चाहती है। 

नालंदा विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना साल 2010 में की गई थी, जिसके लिए सरकार ने बकायदा कानून भी बनाया था। हालांकि तब से अब तक यह अस्थाई भवन में ही चल रहा था। बताया गया कि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में करीब 8 लाख किताबें रहेंगी।

Nalanda University : 17 देश हो सकते हैं शामिल

इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हो सकते हैं। साथ ही 17 देशों के राजदूतों के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है। यह वे देश हैं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना व इसे चलाने में सहयोग देने के लिए समझौता किया है।

Also Read : News : मेंहदी की रस्म में नाचते-नाचते दुल्हन की हुई मौत, मातम में बदली खुशियां | Nation One 

Weather Update : उत्तराखंड में फिर जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट | Nation One

News : Elon Musk ने की EVM को हटाने की मांग, राजीव चंद्रशेखर ने किया पलटवार | Nation One