NEWS : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री धामी व उनके मंत्री-विधायक सोमवार सुबह 9 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान देहरादून एयरपोर्ट जय सिया राम के उद्घोष से गूंज उठा।
NEWS : CM योगी ने भी कैबिनेट संग किया था दर्शन
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कैबिनेट के अन्य सदस्यों और सहयोगी विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन किए थे।
सीएम योगी के साथ भाजपा के साथ अन्य पार्टियों के विधायक भी रामदर्शन यात्रा में शामिल रहे। कुछ विधायक और मंत्री परिवार के साथ भी रामलला के दर्शन को पहुंचे।
NEWS : सभी राज्यों के सीएम-मंत्री पहुंच रहे अयोध्या
भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने को कहा था। इसके लिए बकायदा शेड्यूल तय किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ, युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर सहित केंद्र सरकार के अन्य मंत्री अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार के अन्य मंत्री भी अयोध्या दर्शन को आएंगे।
Also Read : NEWS : रहस्यों से भरा है भगवान विष्णु का कल्कि अवतार, धाम में होंगे 10 गर्भगृह | Nation One