NEWS : मणिपुर से एक हैरान करनेे वाली घटना सामने आई है। असम राइफल्स (AR) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी जवान ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस गोलीबारी की घटना में असम राइफल्स के 6 जवान घायल हुए हैं। उन्हें चुराचांदपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इसका मौजूदा जातीय संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।
यह हादसा दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई, जो सबसे दूरदराज के इलाकों में से एक है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आने साथियों पर किस मकशत से हमला किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
NEWS : सभी घायल सैनिक मणिपुर के गैर-मूल निवासी
मणिपुर पुलिस ने कहा, असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिससे उनमें से छह घायल हो गए। बाद में उन्होंने खुद को गोली मार ली।
सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सभी छह घायल सैनिक मणिपुर के गैर-मूल निवासी हैं।
NEWS : जांच के आदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी की घटना का राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Also Read : Uttarakhand : रोडवेज को पहली बार हुआ करोड़ो का मुनाफा, अब खरीदी जाएगी 330 नई बसे | Nation One