
UP News : महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस | Nation One
UP News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर एक महिला की लाश मिली है। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की सूचना मिनले के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला के दोनों हाथ भी कटे हुए पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने जांच के दौरान लाश के मिलने वाली जगह से काफी दूर एक गांव में कुंए से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं। पुलिस ने महिला के शव का शिनाख्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या प्रापर्टी विवाद में की गई है।
पुलिस ने बताया कि महिला कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके के हाथीगांव की रहने वाली थी। महिला के पति दयाराम कुशवाहा की 10 साल पहले मौत हो गई थी। तभी से महिला परिवार से अलग रह रही थी।
UP News : महिला के ससुर की मौत
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में महिला के ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके ससुर के अन्य तीन बेटों ने जमीन का बेनामा करा लिया था। महिला ने आपत्ति दर्ज कराई थी। महिला का शव मिलने के बाद से उसके तीनों देवर फरार हैं।
केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कयास लगा रही है कि पहले महिला की गला दबाकर हत्या की गई। इसके उसके शव को लाकर यहां फेंक दिया गया। पुलिस रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।
Also Read : UP News : 24 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड | Nation One