
Karnataka Election Results : कांग्रेस के कौन से मुद्दे रहे हिट और BJP कैसे गया पिट, जानें 5 कारण | Nation One
Karnataka Election Results : कर्नाटक का ‘किंग’ कौन बनने जा रहा है इसका फैसला आज हो जाएगा। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
अभी तक के रुझानों में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देकर बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रह है।
रुझान अगर नतीजों में बदले तो कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देते हुए कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि इसपर मंथन किया जाएगा।
Karnataka Election Results : बीजेपी की हार की वजह
भाजपा ने ‘बजरंग बली’ को बंद करने का मुद्दा उठाया, जिसे जनता ने नकार दिया. जबकि कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल को बैन करने की बात अपने घोषणापत्र में कही है।
हिजाब विवाद भी भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार बना है। भाजपा हिजाब पर प्रतिबंध लगाना चाहती थी, जिसे राज्य की जनता ने नकार दिया।
भाजपा ने अचानक टीपू सुल्तान का मुद्दा उठा दिया। टीपू सुल्तान की छवि खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने भाजपा को इसमें समर्थन नहीं दिया।
भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले राज्य में अल्पसंख्यक आरक्षण को खत्म कर दिया, जिसका उसे नुकसान उठाना पड़ा।
बीजेपी की हार के पीछे भ्रष्टाचार का मुद्दा भी अहम रहा। एक विधायक को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। बीजेपी के लिए यह मुद्दा चुनाव में भी गले की फांस बना रहा, जिसका वह काट नहीं निकाल सकी।
Karnataka Election Results : कांग्रेस के कौन से मुद्दे रहे हिट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राज्य के भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
कांग्रेस ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और उनकी यह रणनीति सफल रही।
अमूल बनाम नंदिनी के मुद्दे पर कांग्रेस शुरू से नंदिनी के साथ खड़ी दिखी।
कांग्रेस ने 40 फीसद कमीशन का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया। कांग्रेस का आरोप था कि राज्य सरकार ठेकेदारों, निजी स्कूलों और धार्मिक संस्थानों से भी 40 फीसद कमीशन वसूलती है।
कांग्रेस ने एक और अच्छा काम किया और उसने यह पूरा विधानसभा चुनाव सिर्फ राज्य के मुद्दों पर लड़ा।
मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के ही मूल निवासी हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान कहा भी कि वह यहां के भूमि पुत्र हैं और राज्य की जनता ने उनकी बात का मान रखा।
Also Read : Karnataka Assembly Election Result : कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, कर्नाटक में चल गया जादू | Nation One