आठ पैरों वाला यह जीव कभी खत्म नहीं होगा

लंदन


वैज्ञानिकों का एेसा दावा है कि आठ पैरों वाले जल रीछ (टार्डीग्रेड) सूर्य के खत्म होने तक अस्तित्व में बने रहेंगे। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि इंसानों की तुलना में जल रीछ कम से कम दस अरब साल अधिक समय तक अस्तित्व में बना रहेगा। साइंटिफिक रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित शोध में अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि सूर्य के खत्म होने तक पृथ्वी पर जल रीछ का जीवन बना रहेगा। एक बार जल रीछ का जीवन शुरू होने के बाद उसे नष्ट करना कठिन काम है। यह अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना को जगा देता है। यह जीव बिना भोजन-पानी के 30 वर्ष तक जीवित रह सकता है और 150 डिग्री सेल्सियस में भी रह सकता है। यह गहरे समुद्र में भी रह सकता है और अंतरिक्ष में भी। जल में रहने वाला यह जीव 60 वर्ष तक जीवित रह सकता है। इसकी लंबाई अधिकतम 0.5 मिलीमीटर तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *